फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भूखंड बेचने के बाद भी नहीं कराया नाम, अतिरिक्त रकम मांगने और धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। कौशांबी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से यमुना प्राधिकरण का भूखंड बेचने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रीन वैली निवासी दीपक कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2010 में निर्मला सिन्हा से ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना प्राधिकरण के 300 वर्ग मीटर भूखंड का सौदा 15 लाख रुपये में तय हुआ था। उन्होंने पूरी रकम देकर समझौता बनवाया था। निर्मला सिन्हा और उनके पति उपेंद्र सिन्हा ने भूखंड के मूल दस्तावेज उन्हें सौंप दिए थे। दीपक कुमार गुप्ता तभी से भूखंड अपने नाम ट्रांसफर कराने को कह रहे थे। लेकिन दंपती लगातार टालमटोल करते रहे। वर्ष 2019 में निर्मला सिन्हा ने भूखंड से संबंधित अन्य दस्तावेज की झूठी गुमशुदगी दर्ज करा दी।
आरोपी अब अतिरिक्त रुपयों की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर दंपती और उनके बेटे अमरदीप सिन्हा की ओर से हत्या की धमकी भी दी जा रही है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। साक्ष्य के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें