फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी भी घायल

Mon, 27 Sep 2021 09:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

एसओजी टीम एसपी ग्रामीण द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की।  
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो लाख के इनामी आसू उर्फ प्रवीण गैंग के दीपक और राहुल काला का शूटर मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से दोनों घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जवाबी फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। अवैध शस्त्र और स्कूटी बरामद किए गए। 

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 07:40 बजे मुरादनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसओजी टीम एसपी ग्रामीण द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की।  

मुठभेड़ में मोनू पुत्र सतेन्द्र निवासी बन्दीपुर, थाना मुरादनगर गाजियाबाद एवं दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी करणपुर जट थाना धौलाना हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए हैं। वहीं, आरक्षी पवन भी बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार अपराधियों के ऊपर करीब एक एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें