मुरादनगर। ई-रिक्शा चालक द्वारा बारहवीं की छात्रा के साथ छेडछाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि काफी समय से आरोपी छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है।
थानाक्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि जब छात्रा कॉलेज आती-जाती है, तो एक ई-रिक्शा चालक उसका पीछा करता है। इतना नहीं छात्रा पर आरोपी दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। दोस्ती न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। धमकी के डर से कई दिन तक वह कॉलेज नहीं गई। बुधवार को छात्रा कॉलेज गई तो आरोपी ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर विपिन निवासी नूरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।