फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर निगम बोर्ड की बैठक फिर टली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम बोर्ड की शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक एक बार फिर टाल दी गई है। हालाकि, इसके पीछे की वजह नहीं बताई गई है लेकिन, बैठक टलने का कारण महापौर सुनीता दयाल और निगम अधिकारियों के बीच गहराते मतभेद को बताया जा रहा है। बोर्ड बैठक की अगली तारीख 17 सितंबर तय की गई है, जिसमें निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव होगा जबकि, 18 तारीख को बोर्ड बैठक में डीएम सर्किल रेट के हिसाब से संपत्ति कर बढ़ोतरी के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को महापौर की तरफ से 13 सितंबर को बोर्ड बैठक की तैयारियों के निर्देश दिए गए थे। बैठक से ठीक एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अचानक बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। महापौर की तरफ से संदेश जारी होते ही तरह-तरह की चर्चाएं नगर निगम में शुरू हो गईं। कोई पार्षदों की शहर में अनुपस्थिति का तर्क देकर बोर्ड बैठक टलने की बात करता नजर आया तो कोई महापौर और निगम अधिकारियों के बीच बढ़े विवाद को इसकी वजह मान रहा था। इस बीच प्रस्तावित बैठक से एक दिन पहले नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का शहर से बाहर चले जाने की खबरों ने नगर निगम की सियासत को गरम कर दिया। दरअसल, बोर्ड बैठक नहीं होने से निगम के कई प्रस्ताव और योजनाएं अटकी हुई हैं। महीनेभर पहले 19 जुलाई को बोर्ड कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव करने के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन हंगामे के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। पिछले दिनों महापौर ने बढ़े संपत्ति कर का मुद्दा दबाने के लिए बोर्ड बैठक में हंगामे की साजिश रचने का आरोप नगर निगम के अधिकारियों पर लगाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें