राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने किया तलब
- फोटो : demo pic
शहीद नगर के खुले नाले में डूबने से फरवरी 2013 में हुई तीन वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग डीएम को तलब किया है। अब 9 जून को डीएम को एनएचआरसी के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा।
मानवाधिकार क्षेत्र में काम करने वाले शहीदनगर निवासी राजीव शर्मा की शिकायत पर मार्च 2013 मे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने तत्कालीन डीएम और एसएसपी को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया था।
तत्कालीन एसएसपी ने इस प्रकरण मे जवाब दे दिया था, लेकिन डीएम की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई थी। आयोग ने अगस्त 2013 में तत्कालीन को तलब किया था। उनकी ओर से रिपोर्ट पेश की गई थी।
आयोग ने मानव अधिकार कार्यकर्ता राजीव शर्मा की दलील सुनने पर उसे खारिज कर दिया और जनवरी 2015 को जिला अधिकारी गाजियाबाद को दोबारा से सही रिपोर्ट दाखिल करने को कहा, लेकिन आयोग के कई बार नोटिस
भेजने के बाद भी जब इस मामले में डीएम की ओर से जवाब नहीं दिया गया तो आयोग ने 3 मई 2015 को समन जारी कर डीएम को 9 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं।