फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दो ग्राम विकास अधिकारी किए सस्पेंड

Fri, 24 Mar 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को स्वच्छता अभियान के तहत हुई ओडीएफ की बैठक में अनुपस्थित रहे भोजपुर ब्लॉक के दो ग्राम विकास अधिकारियों को डीएम ने सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले हुई बैठक में भी दोनों अधिकारी अनुपस्थित रहे थे।
विज्ञापन


लापरवाही के चलते डीएम ने दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की है। 31 मार्च तक जिले के सभी ब्लॉक को खुले में शौच मुक्त करना है। बैठक में सभी ब्लॉक और जिले के अधिकारी थे। इस बैठक में भोजपुर ब्लॉक के दो ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह और सुखपाल सिंह अनुपस्थित रहे।

इससे पूर्व 16 मार्च को हुई बैठक में भी दोनों ग्राम विकास अधिकारी अनुपस्थित रहे थे। इस संबंध में दोनों अधिकारियों से जवाब मांगा गया था। दोनों ने जवाब भी नहीं दिया। डीएम ने लापरवाही के चलते दोनाें को सस्पेंड कर दिया है।  
विज्ञापन


गाजियाबाद। स्वच्छता अभियान के तहत हर रोज अधिकारी गांवों को ओडीएफ करने में लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार तक जनपद के 77 गांवों को खुले में शौच मुक्त कर दिया गया है। सीडीओ कृष्णा करुणेश ने कहा कि अब 31 मार्च तक 44 गांवों को खुले में शौच मुक्त करना है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया गया है।

अधिकारी प्रतिदिन अपने गांवों में जा रहे हैं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सीडीओ ने बताया कि प्रशासन के समक्ष अभी भी दस हजार शौचालय बनाने की चुनौती है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें