फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लाल कुआं से ज्ञानी बार्डर तक 14 किलोमीटर रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लाल कुआं से ज्ञानी बार्डर तक 14 किलोमीटर की रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की गई है। मंगलवार को सांसद अतुल गर्ग ने एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने से गाजियाबाद के बीच से गुजर रहे इस रोड पर जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी और आसपास तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने नया बस अड्डा से दौलतपुरा के बीच एलिवेटेड रोड बनवाने का प्रस्ताव भी दिया। सांसद ने बताया कि मुलाकात सकारात्मक रही। जल्द ही वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस प्रस्ताव को रखेंगे। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को यह पावर है कि वह इस रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री से वह विशेष अनुरोध करेंगे और सड़क को राष्ट्रीय राज मार्ग घोषित कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस विषय पर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा कर शीघ्र समाधान का मार्ग निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें