फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेरठ और गाजियाबाद के बदमाशों ने झपटी थी प्रोफेसर सहित तीन महिलाओं से चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कवि नगर के गोविंदपुरम में नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर समेत लोहियानगर और जीटी रोड पर तीन महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले बाइक सवार दोनों बदमाशों की स्वॉट टीम ने पहचान कर ली है। इनमें से एक बदमाश मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है जबकि एक बदमाश उसका रिश्तेदार है और गाजियाबाद में ही रहता है।
विज्ञापन


गोविंदपुरम में गलगोटिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर कल्पना सागर से बाइक सवार बदमाशों ने 16 मई की सुबह सात बजे जी-ब्लॉक स्थित मंदिर के पास सोने की चेन झपट ली थी। प्रोफेसर के मुताबिक इस चेन और उसमें लगे हीरे के लॉकेट की कीमत करीब दो लाख रुपये थी। इसके बाद 18 मई की सुबह लोहियानगर में घर से मॉर्निंग वॉक को निकलीं रश्मि पत्नी अरविंद निवासी लोहियानगर से इन्हीं दोनों बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली थी। लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज को इस घटना के बाद निलंबित कर दिया गया था। 18 मई की शाम को जीटी रोड स्थित वेस्ट व्यू बैंक्वेट हॉल में अपनी सहेली की शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने आई विजयनगर निवासी सुमन से भी इन्हीं बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और भाग गए।

हेलमेट और जूतों से हुई पहचान

पुलिस सूत्रों की मानें तो तीनों वारदातों को अंजाम देने के लिए बाइक सवारों ने कपड़े बदले और एक ही बाइक की फर्जी नंबर प्लेट भी बदलते रहे। हालांकि उनका हेलमेट और एक बदमाश के हरे रंग के जूतों से तीनों घटनाओं में इन्हीं बदमाशों के होने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्वॉट टीम ने दोनों बदमाशों की पहचान कर ली है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें