फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: आजादी को भीख कहने पर कंगना के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे की मांग, आप के कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर

Fri, 12 Nov 2021 10:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

कविनगर थाने में दी तहरीर पर आप की प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि पद्मश्री अवार्ड के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में आजादी को भीख बताने का शर्मनाक बयान दिया है।
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा देश की आजादी पर की गई टिप्पणी से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कविनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को भीख बताकर कंगना ने शहीदों का अपमान किया है। कंगना पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


कविनगर थाने में दी तहरीर पर आप की प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि पद्मश्री अवार्ड के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में आजादी को भीख बताने का शर्मनाक बयान दिया है। जिस आजादी को पाने के लिए मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, दुर्गा भाभी, सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने प्राणों की आहुति दी। उस आजादी को भीख बताकर कंगना रनौत ने शहीदों का अपमान किया है। 

आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि कंगना ने पहले भी भड़काऊ भाषण देकर देश का सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की। उन पर देशद्रोह का केस दर्ज कर पद्मश्री सम्मान वापस लेना चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष देवानंद वर्मा, विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष महेश चंद, विधानसभा सचिव ओपी सागर, महासचिव सतीश गहलौत, आरटीआई अध्यक्ष केशव कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें