फिलहाल भारी संख्या में किसानों को इकट्ठा होते देख सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए हैं। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बैरिकेडिंग कर किसानों को रोक दिया है।
गाजियाबाद के यूपी गेट पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शुक्रवार शाम अचानक किसानों के दिल्ली कूच करने से सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बने किसानों के मंच के पास तमाम किसान इकट्ठा हुए हैं और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक व जिला अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान दिल्ली सीमा पर लगे बैरिकेडिंग के पास पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी का कहना है कि जब सरकार ने रास्ते खोल दिए हैं तो किसानों को दिल्ली जाने से क्यों रोका जा रहा है। वह अपनी मांगों को रखने के लिए सरकार के पास जाना चाहते हैं। फिलहाल भारी संख्या में किसानों को इकट्ठा होते देख सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए हैं। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बैरिकेडिंग कर किसानों को रोक दिया है। जिला अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह का कहना है कि यह 29 नवंबर को दिल्ली जाने का अभ्यास था।