फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गेट बाजार को भी पब्लिक टॉयलेट की दरकार

Sat, 30 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर का एक और पुराना दिल्ली गेट बाजार को भी पब्लिक टॉयलेट की दरकार है। प्रशासन और नगर-निगम के साथ व्यापारियों ने कई बार बैठक भी की लेकिन नतीजा जीरो ही निकला। व्यापार मंडल पदाधिकारियों की मानें तो उनकी बताई जगह पर एमडीएम सिटी प्रीती जायसवाल निरीक्षण भी कर चुकी हैं, मगर व्यापारियों की मांग पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, कैटरिंग से लेकर अन्य जरूरत का हर सामान दिल्ली गेट बाजार में मिलता है। यहां का माल बरेली तक जाता है। इतने पुराने बाजार में जहां हजारों की संख्या में खरीदार और थोक के कारोबारी आते हैं। इसके बावजूद यहां एक भी शौचालय नहीं है, जबकि इस मार्केट में महिला दुकानदारों की संख्या भी अधिक है।

क्या कहते हैं व्यापारी
व्यापारियों ने गेट के पास पुल के नीचे एक शौचालय बनाने का सुझाव दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन बार इस मामले में बैठक हो चुकी है कई बार पत्राचार भी हो चुका है, मगर अधिकारी सुनते ही नहीं। - संजीव मित्तल, अध्यक्ष  दिल्ली गेट व्यापार मंडल।
विज्ञापन


इतने पुराने बाजार में एक शौचालय होना जरूरी है। वार्ड 54 के पार्षद पति का कहना था कि दिल्ली गेट के व्यापारी सिहानी गेट चले जाया करें जो हास्यास्पद है।     - प्रमोद गोयल, दिल्ली गेट व्यापार मंडल उपाध्यक्ष।

महिलाएं बोलीं
इस समस्या से काफी समय से जूझ रहे हैं। अन्य बाजारों में जगह की कमी है लेकिन यहां के व्यापारियों ने जगह भी सुझा दिया है लेकिन फिर भी नगर-निगम कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। - मधु सिंहल, व्यापारी।
विज्ञापन


शौचालय न होने से खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को भी खासी परेशानी होती है। इसलिए इस बाजार में एक शौचालय जरूर बनना चाहिए।    - वंदना गर्ग, व्यापारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें