फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: कमरे के अंदर मिला बीमार पिता-पुत्र का शव, शराब के नशे में बेटा रात में कर रहा था गाली गलौज

Wed, 19 Jun 2024 10:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार कॉलोनी में पिता-पुत्र के शव घर के अंदर मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर हत्या और खुद की मौत के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। पिता सांस की बीमारी से ग्रस्त था और बेटे को मिर्गी के दौरे पढ़ते थे। 
विज्ञापन
Ghaziabad News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार बुद्ध नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह कमरे के अंदर पिता पुत्र का शव मिला। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात के समय नशे की हालत में बेटा अपने पिता के साथ गाली गलौज कर रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर हत्या और खुद की मौत के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। पिता सांस की बीमारी से ग्रस्त था और बेटे को मिर्गी के दौरे पढ़ते थे। 

विज्ञापन


बुध नगर कॉलोनी में ओम प्रकाश (60) परिवार के साथ रहते थे। उन्हें सांस की बीमारी थी। परिवार में दो बेटे राजू और बंटी हैं। दो बेटियों की शादी कर दी। बंटी अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ मकान के नीचे वाले फ्लोर पर रहते हैं। राजू (30) अपने पिता के साथ ऊपर के कमरे में रहता था। बंटी की पत्नी ने बताया कि राजू शराब पीने का आदी था। मंगलवार रात वह शराब पीकर घर आया था। शराब के नशे में वह अपने पिता के साथ गाली गलौज करता हुआ लड़ रहा था। रात 1:30 बजे तक वह अपने पिता से लड़ता रहा। बंटी दोनों को समझ कर मकान की छत पर जाकर सो गया था।

वही, बंटी की पत्नी और बच्चे नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। सुबह बंटी के बच्चे जब अपने दादा को उठाने गए तो दादा मृत अवस्था में कमरे के गेट पर जमीन पर पड़ा हुआ मिला। वही राजू उसी कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिला। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें