फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते महिला को दिनदहाड़े मारी गोली

Thu, 08 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
दिनदहाड़े प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला को गोली मारी गई। महिला का आरोप है कि पति के दोस्त ने उसे गोली मारी है। घायल ज्योति (28) पत्नी अमित निवासी माधौपुरा विजयनगर है। अमित इलाके में पानी का प्लांट चलाता है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ज्योति सुंदरपुरी कालोनी में बाजार जा रही थी। तभी बाइक सवार उसके पति के दोस्त और एक अन्य साथी ने उस पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ज्योति को एमएमजी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस की मानें तो महिला का प्रेम प्रसंग किसी युवक से चल रहा था।
विज्ञापन


इसके चलते महिला की बुधवार सुबह पति से लड़ाई हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने ही अपने दोस्त से उस पर हमला कराया है।  उधर, एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला का पति अमित फिलहाल फरार चल रहा है।

संदिग्ध हालात में किशोरी गायब
 विजयनगर के रानी लक्ष्मी बाई नगर से मंगलवार शाम छह बजे एक 13 साल की किशोरी संदिग्ध हालात में गायब होे गई। परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए पड़ोसी पर आरोप लगाया कि वह उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन


उसी ने उनकी बेटी को कहीं गायब कर दिया है। वहीं एसओ विजयनगर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही किशोरी को बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें