फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटी छात्रा को अगवा करने की कोशिश

Thu, 08 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए सहेली के साथ दौड़ लगा रही छात्रा काे बाइक सवार बदमाशों ने अगवा करने की कोशिश्‍ा की। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव चांगोली निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री बीए की छात्रा है। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार की तड़के वह अपनी सहेली के साथ चांगोली-चचूरा मार्ग पर दौड़ लगा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता ने पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि पूर्व में भी चांगोली-चचूरा मार्ग पर रेस लगाने के दौरान छात्रों के साथ कई बार छेड़छाड़ की वारदातें हो चुकी है लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस की निष्क्रियता के चलते मनचलों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में महिला से अश्लील हरकत
 नगर के जटिया अस्पताल में इलाज के लिए लाइन में खड़ी महिला से मनचले युवक ने अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर लोगों ने युवक का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। हालांकि महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।  

   बुधवार को नगर के मोहल्ला निवासी महिला इलाज के लिए जटिया सरकारी अस्पताल गई थी। चिकित्सक के कक्ष में भीड़ होने से वह लाइन में खड़ी थी। महिला के पीछे खड़ा एक युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा। महिला को जब इसका आभास हुआ तो उसने फटकार लगाई।

एलएलबी की छात्रा से बस में छेड़छाड़
 गाजियाबाद से रोडवेज बस में बैठकर लौट रही एलएलबी की छात्रा से बस के चालक और परिचालक ने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की। छात्रा ने बस में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी चालक-परिचालक भाग गए। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर ली है।


नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती गाजियाबाद के एक कॉलेज में एलएलबी की छात्रा है। मंगलवार रात 8.30 बजे वह गाजियाबाद से बुलंदशहर के लिए लौट रही थी। आरोप है कि बस के चालक ने उसे देखकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध किया तो चालक बस को गाजियाबाद से काफी तेज लाया।

इस बात को लेकर कुछ सवारियों की चालक से नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि चालक व परिचालक ने बुलंदशहर नजदीक आते ही युवती पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। बस अड्डे पर जब सवारियां उतरने लगीं तो चालक ने एक बार फिर युवती के साथ छेड़छाड़ की।

युवती ने परिजनों को सूचना देकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी चालक-परिचालक भाग गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की एनसीआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चालक-परिचालक को दबोच लिया जाएगा।

शिक्षा मित्र के भाई ने सहायक अध्यापिका से की अभद्रता
माध्यमिक स्कूल की सहायक अध्यापिका से प्राथमिक स्कूल की शिक्षा मित्र और उसके भाई ने अभद्रता की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षा मित्र के भाई को हिरासत में ले लिया। हालांकि शिक्षा मित्र ने सहायक अध्यापिका के आरोपों को निराधार बताया।


फरीदपुर माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका ऊषा सत्यार्थी ने बताया कि प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय एक ही प्रांगण में संचालित है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका किसी मीटिंग में गई थी। और उसकी दोनों शिक्षिकांए भी छुट्टी पर थी। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र डयूटी थी।

छुट्टी के बाद उन्होंने शिक्षा मित्र को प्राथमिक विद्यालय का ताला बंद करने के लिए कहा तो इसपर शिक्षा मित्र की उनसे कहासुनी होगी। ऊषा ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिक्षा मित्र अपने भाई के साथ विद्यालय पहुंची और उनके साथ अभद्रता की। अध्यापिका की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षा मित्र के भाई को हिरासत में ले लिया।

वहीं शिक्षा मित्र ने अध्यापिका के आरोपों को बेबुनियाद बताया। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के बाद शिक्षा मित्र के भाई को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें