फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी देवी मंदिर में मारपीट से भगदड़

Mon, 02 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
सीकरी महामाया देवी मंदिर में रविवार दोपहर शनि मंदिर के पुजारी और उसके भाई से चार लोगों ने मारपीट की। पुजारी से मारपीट होते देख श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। पुलिस को सूचना देने की भनक लगते ही हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। सीकरी खुर्द गांव स्थित महामाया देवी मंदिर में भारी संख्या में भक्तगण पहुंचते हैं। मंदिर के ठेकेदार नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि शनि मंदिर पर पुजारी के रूप में नीरज निवासी विश्वकर्मा बस्ती मोदीनगर रहते हैं।

दोपहर करीब 12 बजे सीकरी खुर्द गांव के चार युवक मंदिर परिसर में आए और पुजारी नीरज के भाई पुष्पेेंद्र के साथ मारपीट करने लगे। पुजारी के विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। इसकी भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि मामले में पीड़ित नीरज की तहरीर पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें