फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर यात्रियों से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
भारतीय रेल
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास यात्रियों से मोबाइल झपटमारी करने वाले दो युवकों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल बरामद हुआ। अंदेशा है कि आरोपियों ने ट्रेन सवार यात्रियों से भी लूटपाट की है।
विज्ञापन


एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि पकडे़ गए लुटेरे गौतम निवासी नौबस्ता (कानपुर) और कल्लू उर्फ करिया निवासी आरडीसी हैं। दोनों ने शनिवार को नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास लोहियानगर निवासी सुनील का मोबाइल लूटा था।

सुनील ने शोर मचाया तो आरोपियों का पीछा कर पब्लिक ने उन्हें पकड़ लिया था। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि उन्होंने पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान किसी अन्य घटना को अंजाम नहीं देना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें