फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, मांगी 10 लाख की फिरौती

Wed, 08 Mar 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
किडनैपिंग
विज्ञापन
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कारोबारी को अगवा करने की कोशिश कर उससे 10 लाख की फिरौती की मांगी गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित रामनिवास यादव गगन एंक्लेव में परिवार के साथ रहते हैं।

वह फल और सब्जियों के थोक कारोबारी हैं। रामनिवास का आरोप है कि मंगलवार रात को वह सोसायटी के पार्क में बैठकर मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान ही उनके ताऊ का बेटा बुद्धपाल यादव कार में महेंद्र, ज्ञानी समेत 7 लोगों के साथ उनकी सोसायटी में आया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनसे दो दिनों पहले ही 10 लाख रुपये उसके घर पहुंचाने की बात कही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर अगवा करने की कोशिश की गई। हालांकि सोसायटी के अन्य लोगों के आने के बाद वह वहां से भाग गए।
विज्ञापन


रामनिवास ने बताया कि बुद्धपाल बीते कई दिनों से उनसे फोन पर रुपये मांग रहा था। उन्होंने बुधवार को नगर कोतवाली में भाई, भतीजे समेत सात लोगों के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट लिखाई है। वहीं, नगर कोतवाल परशुराम का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि शुरूआती जांच में लग रहा है कि मामला पारिवारिक रंजिश का लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें