फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में ट्रेन के आगे कूदकर महिला और किशोर ने दी जान

Wed, 03 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो माह की गर्भवती महिला (25) और किशोर (16) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुबह करीब छह बजे बेहटा हाजीपुर के बंद फाटक पर दोनों काफी देर से बैठे थे।
विज्ञापन


ट्रेन के आते ही उसके सामने कूद गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक किशोर की मौत हो चुकी थी जबकि महिला की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

महिला की तीन वर्ष पूर्व शामली में शादी हुई थी, जहां से उसका परिवार लोनी में आकर रहने लगा था जबकि किशोर दिल्ली में साड़ी की दुकान पर काम करता था। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध थे। इसका पता चलने पर तीन दिन पहले किशोर की उसके भाई नेे पिटाई की थी। इसके बाद से वह घर से गायब था।
विज्ञापन



किशोर के भाई का आरोप है कि उसने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि महिला के परिजनों ने उसके भाई को बंधक बनाकर घर में रखा हुआ था। उन्होंने उसे रेलवे ट्रैक पर फेंका है। दूसरी तरफ, महिला के परिजनों का आरोप है कि किशोर के परिजन उनके परिवार और महिला को बदनाम करना चाहते हैं, इसलिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।

उनका कहना है कि महिला कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकली थी, तभी किशोर भी वहां पहुंच गया और वह उसे जबरन खींचकर रेलवे ट्रैक पर ले गया। सीओ लोनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने का ही प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें