कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव के युवक से एक प्राइवेट कंपनी में पैसा जमा कराने के लिए एजेंट ने 5 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। फिक्स के बांड के लिए पीड़ित को साल भर से परेशान कर रहा है। अब बांड मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव निवासी राम नरेश पुत्र राम बहोरे ने पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र से मिला। आरोप लगाया कि चरवा थाना क्षेत्र के कलापत का पूरा गांव का रहने वाला एक युवक एक प्राइवेट कंपनी का एजेंट है। कंपनी में पैसा फिक्स कराने के नाम पर सालभर पहले पांच लाख रुपये लिया था और एक सादे स्टांप पेपर पर उसके हस्ताक्षर करा कर तीन महीने में बांड देने का वादा किया था। आरोप है कि छह महीने पहले जब उसने बांड की मांग की तो आरोप भुक्तभोगी को कई महीने दौड़ाता रहा। इसी बीच पीड़ित को पैसों की आवश्यकता हुई तो वह अपनी जमीन इंदू देवी के नाम लिख दिया।
खेत का बैनामा करने की जानकारी जब युवक को हुई तो वह अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर पर पहुंचा और स्टांप पेपर दिखाते हुए अपनी जमीन का एग्रीमेंट करने की बात कही। भुक्तभोगी के विरोध करने पर युवक व उसके साथियों ने उसके साथ मार पीट कर जाने से माने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। भुक्तभोगी ने अनेकों बार चरवा पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।