टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
बादलपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर छिड़ौली गांव के कब्रिस्तान से युवती के शव को कब्र से निकालकर उसका सिर और हाथ काट दिए गए। दोनों अंग मसूरी थाना क्षेत्र के इनायतपुर सिमोही गांव के राजवाहे पर काले कपड़े में बंधे मिले, जबकि शव कब्र के पास ही पड़ा था।
पुलिस इस वहशियाना हरकत के पीछे तांत्रिक का हाथ मान रही है। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव और कटे अंगों को दोबारा दफनाया। शादीपुर छिड़ौली निवासी एक व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री की मौत 14 मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी।
15 मई को शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने कब्रिस्तान से लगभग पौन किलोमीटर दूर एक चौराहे पर काले कपड़े में युवती का बायां हाथ और सिर बंधा देखा। कुछ ही देर में वहां सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए और हंगामा करने लगे।
पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कब्रिस्तान में जाकर देखा तो शव कब्र के ऊपर पड़ा था। कफन भी शव से दूर पड़ा था। पुलिस को शक है कि मंगलवार रात में किसी तांत्रिक क्रिया के लिए शव क्षत-विक्षत किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों कड़ी कार्रवाई की मांग की।