फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम लूट कांड से दहशत में व्यापारी

Thu, 19 May 2016 12:53 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। मंगलवार को पुलिस गश्त और भीड़ वाले क्षेत्र में झांसी के मुनीम के साथ दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से नगर के व्यापारी भी दहशत में है। घटना के 24 घंटे बाद भी कोतवाली पुलिस खाली हाथ है। वहीं, लोगों का अनुमान है कि इस घटना में क्षेत्र के किसी न किसी व्यक्ति का सहयोग अवश्य होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर में दिनदहाड़े मुनीम अजय कुमार शर्मा के साथ तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से फायर कर 80 हजार रुपये लूट लिए थे। भीड़ भाड़ वाले इस इलाके में हुई इस लूट की घटना से लगता है कि अपराधियों में पुलिस गश्त और कोबरा पुलिस का कोई भय नहीं है। जबकि घटना स्थल से कुछ घंटे पूर्व जनपद पुलिस के मुखिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तहसील दिवस में शामिल होकर इस मार्ग से गुजरे थे। घटना के 24 घंटे बाद भी कोतवाली पुलिस के हाथ खाली है।

इस संबंध में मंगलवार को देर रात मुनीम अजय कुमार शर्मा पुत्र चंद्र किशोर शर्मा निवासी खंडेराव गेट बाहर झांसी ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में अवगत कराया कि वह मंगलवार को अपने अन्य साथी व्यापारी पंडित जी तेल वाले निवासी सुभाष गंज झांसी, शंकर चाय वाले निवासी सुभाष गंज झांसी के साथ किराए की बैन के साथ दोपहर दो बजे के लगभग बीएचईएल, बबीना, बसई, बडौरा से पैसा वसूलते हुए तालबेहट आया था। रामलीला मैदान में वाहन खड़ा करके हम लोग उधारी वसूलने अलग-अलग चले गए। वह तालबेहट में पूराकलां स्टैंड से दुकानदारों से पैसा उगाता हुआ मर्दन सिंह के घोड़े के पास सौरभ गुप्ता की दुकान से चौबे किराना स्टोर पर जा रहा था उसी समय तीन बाइक सवार बदमाशों ने मैरा पैसों का थैला छीन लिया। विरोध करने पर दूसरे ने चांटा मार दिया। इसके बाद जब उसने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से पकड़ा तो बीच मैं बैठे युवक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे वह गिर गया। इस घटना को आसपास के कई लोगों ने देखा है। पुलिस ने लूट एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन, घटना के 24 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली रहें।
विज्ञापन




अपराधी पूरी तैयारी से आए थे
तौलबेहट (ललितपुर)। बाइक सवार बदमाशों के दुस्साहस को देखकर लगता है कि बदमाश लूट की पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्हें न तो कस्बे के लोगों का भय था और न ही नगर में गश्त कर रही कोबरा पुलिस का। ऐसी स्थिति में लगता है कि वह किसी लंबी लूट का अंजाम देने आए हो। झांसी के कुछ मुनीम अच्छी खासी रकम उगाहने तालबेहट आते हैं। पूरे क्षेत्र की वसूली करके अधिकांश व्यापारी तालबेहट से वापस चले जाते है।  


टेस्ट रिपोर्ट के चक्कर में पुलिस रही सुस्त
तालबेहट (ललितपुर)। जिस समय तालबेहट क्षेत्र में मुनीम के साथ लूट की घटना हुई। उसके बाद इस घटना के खुलासे में आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस की शिथिलता भी सामने आ रही है।  घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आसपास के थानों को लाल काली पैंशन प्रो बाइक को पकड़ने के लिए वाहन चेकिंग की संदेश दिया था। उसके बाद आसपास के थानों की पुलिस ने हर बार की तरह इस संदेश को टेस्ट रिपोर्ट समझ कर वाहन चेकिंग नहीं की। बाद में जब फोन पर वाहन चेकिंग की सूचना से अवगत कराया तक जाकर चेकिंग हुई। तब तक अपराधियों को भागने के लिए काफी समय मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें