फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की स्कूल फीस नहीं दे पाया, मौत को गले लगाया

Wed, 28 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मवई गांव में आर्थिक तंगी के कारण एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है। विजयनगर पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक कुलदीप शुक्ला (35) पुत्र कृष्ण बिहारी शुक्ला मवई गांव में परिवार के साथ किराए के मकान पर रहता था।
विज्ञापन


वह मूलरूप से इलाहाबाद के बारा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी पत्नी उमा शुक्ला ने बताया कि कुलदीप छह माह पहले साइड-4 औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते थे। कम वेतन के कारण नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से दिल्ली-एनसीआर में नौकरी की तलाश की, लेकिन नौकरी नहीं मिली।

जैसे-तैसे मजदूरी कर काम चल रहा था, मगर नोटबंदी के बाद से तो इसके भी लाले पड़ गए। पिछले दो माह से न तो मकान का किराया दे पाए और न ही बच्चों की फीस। आर्थिक तंगी से परेशान कुलदीप पिछले करीब 15 दिन से डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन


उमा ने बताया कि वह और उसके तीनों बच्चे (हर्षदीप, यशदीप और नंदनी) दूसरे कमरे में सो रहे थे। मंगलवार सुबह जब वह उठे तो उसने देखा कि कुलदीप कमरे में नहीं था। इसके बाद उसने दूसरे कमरे का गेट बजाया, नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ गेट अंदर से क्यों बंद है।

इसके बाद उसने मकान मालिक सुखपाल सिंह और अन्य लोगों को बुलवाकर गेट तोड़ा तो देखा कि कुलदीप फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसियों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  इस संबंध में एसएचओ विजयनगर नीरज सिंह का कहना है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें