फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने किशोर को काटा, भ्ाड़के लोगों ने लगाया जाम

Tue, 10 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिप्रा सनसिटी में बैंक अधिकारी के बेटे को स्ट्रीट डॉग ने काट लिया। इससे गुस्साए सोसायटी के लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि सोसायटी की एक महिला कुत्तों को खाना देती है, जिससे यहां 25-30 कुत्ते इकट्ठा हो गए हैं, जो तीन-चार बच्चों को काट चुके हैं। महिला से शिकायत करो तो वह लड़ने का उतारू हो जाती है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


शिप्रा सनसिटी के रीगल टावर निवासी बैंक अधिकारी कुंवर सिंह ग्रोवर का 15 वर्षीय बेटा करण सोमवार शाम सोसायटी में खेल रहा था। इस दौरान सोसायटी में घूम रहे कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया।

आरोप है कि कुछ ही दूरी पर सोसायटी में रहने वाली एक महिला कुत्तों को खाना दे रही थी। करण की मां रेखा ने उस महिला से शिकायत की तो उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला ने रेखा से मारपीट की और लाल मिर्च का पानी भी उन पर फेंका। करण को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। करण को कुत्ते के काटने की सूचना मिली तो इलाके के लोग घरों से बाहर आकर सोसायटी में हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


लोगों ने जमकर नारेबाजी की और महिला की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सोसायटी के बाहर रोड जाम कर दिया।  पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग सड़क से हटे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस बोली, निगम नहीं करता कार्रवाई
शिप्रा सनसिटी चौकी इंचार्ज ने बताया कि पहले भी कुत्तों को लेकर सोसायटी में हंगामा हो चुका है। निगम अधिकारियों से कुत्तों को पकड़ने की मांग की गई थी, मगर निगम ने कार्रवाई नहीं की। उधर, लोगों ने बताया कि कुत्तेे सोसायटी में गंदगी फैलाते हैं। लोगों की गाड़ियों पर चढ़कर बैठते हैं, जिससे उनकी गाड़ियों में भी स्क्रैच आ जाते हैं।

बंदरों ने भी फैला रखा है आतंक
टीएचए के ज्यादातर इलाकों में कुत्ते ही नहीं, बंदरों का भी आतंक है। पिछले छह माह में ही बंदर छह से से अधिक लोगों को निशाना बना चुके हैं। वसुंधरा, शालीमार गार्डन, वैशाली और इंदिरापुरम के अभय खंड में बंदरों के काटने की घटनाएं हुई हैं, मगर शिकायतों के बाद भी निगम कार्रवाई नहीं करता।

अफसर बोले, बंदर-कुत्ते पकड़ने का नहीं है प्रावधान
अपर नगरायुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि बंदर और कुत्तों को पकड़ने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर निगम कोई कार्रवाई करता है तो पीएफए उसका विरोध करता है, इसलिए कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन


हाल की घटनाएं
26 मार्च 16- शालीमार गार्डन में कुत्ते ने तीन साल की बच्ची को काटा
07 जनवरी 16- इंदिरापुरम के अभय खंड में कुत्ते ने बच्चे को काटा
16 मई 15- वसुंधरा सेक्टर-4 ए में कुत्तों ने सात लोगों को काटा
10 अक्तूबर 15- न्याय खंड में कुत्ते ने एक व्यक्ति को काटा
6 जुलाई 15- शक्ति खंड में कुत्ते ने एक महिला को काटा
9 जून 15-  कुत्ते ने शालीमार गार्डन में एक बच्ची को काटा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें