फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी के पेट में नहीं मिला जहरीला पदार्थ

Tue, 10 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Himanshi Kashyap
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की मौत के मामले में विसरा रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में स्पष्ट है कि पेट में कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला है। अभी इस मामले में आगरा और लखनऊ से बैलेस्टिक और एफएसएल रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा ने बताया कि विसरा रिपोर्ट जांच के लिए गाजियाबाद की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गई थी। आगरा और लखनऊ लैब से भी बैलेस्टिक और एफएसएल रिपोर्ट भी जल्द आ सकती हैं।

इनसे यह पता चल सकेगा कि हिमांशी को गोली कै से लगी थी। पोस्टमार्टम के दौरान पेट का एक हिस्सा जांच के लिए प्रिजर्व किया गया था, इससे परिजनों को अंदेशा था कि हिमांशी को मौत से पहले जहर भी खिलाया गया हो।
विज्ञापन


बता दें कि छह अप्रैल को संजयनगर में हिमांशी कश्यप का गोली लगा शव बाथरूम में मिला था। हिमांशी बदायूं के  बसपा नेता हीरालाल कश्यप की बेटी थीं। उनकी शादी राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बेटे डॉक्टर सागर कश्यप से दो साल पहले हुई थी।

इस मामले में कविनगर थाने में दहेज मृत्यु की रिपोर्ट सांसद सहित उनके परिवार के छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी और बेटा डासना जेल में बंद हैं। सागर का भाई सिद्धार्थ, दो बहनें सरिता और शोभा की गिरफ्तारी शेष है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें