फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा डालते दिल्ली के दो टेंपो पकड़े, वसूला जुर्माना

Thu, 17 Nov 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कचरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कचरा लेकर गाजियाबाद में डालने आ रहे दिल्ली नगर निगम के दो टेंपो बार्डर एरिया में पकड़े गए हैं। निगरानी कर रही गाजियाबाद निगम की टीम ने दोनों टेंपो के ड्राइवरों से 5500-5500 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद ही उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन


इन टेंपो के पकड़े जाने से स्थानीय पार्षदों की उन शिकायतों की भी पुष्टि हो गई है, जो वह कई महीनों से निगम प्रबंधन से कर रहे थे।राजीव कालोनी, तुलसी निकेतन क्षेत्र के पार्षद बाबू सिंह आर्य ने निगम की बोर्ड बैठक में भी यह मामला उठाया था कि दिल्ली के लोग बार्डर पार कर गाजियाबाद में कचरा फेंक जाते हैं।

यहां इस कचरे को जलाया जाता है और इसकी वजह से गाजियाबाद की आबोहवा प्रदूषित हो रही है। बृहस्पतिवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम की टीम सक्रिय हुई।
विज्ञापन


निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके यादव और सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेंद्र यादव ने टीम के साथ सीमापुरी से सटे गाजियाबाद के एरिया में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के दो टेंपो को पकड़ा है। इनमें प्लास्टिक, कागज, पॉलिथीन  और कचरा था। अधिकांश बार कबाड़ी इस कचरे को लेने से इंकार कर देते हैं तो यह टैंपो इस कचरे को सड़क किनारे फेंक कर चले जाते हैं।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि बार्डर एरिया में निगम की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। कूड़ा फेंकने और जलाने वालों पर एनजीटी के आदेशों के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें