मुरादाबाद-दिल्ली रेल मार्ग पर गाजियाबाद स्थित महरौली यार्ड में शनिवार सुबह रेल फ्रैक्चर से सिग्नल फेल हो गया। इसके चलते करीब चालीस मिनट संचालन बाधित रहा। सप्तक्रांति सहित नौ ट्रेनें प्रभावित रही। प्रभावित सभी ट्रेनें अप साइड की रही। ट्रैक मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
शनिवार सुबह आठ बजे के करीब महरौली यार्ड में सिग्नल फेल हो गया है। इससे सिग्नल रेड हो गए। जानकारी होने पर ईएसएम जोगिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। छानबीन की तो रेल फ्रैक्चर मामला सामने आया। यार्ड में रेल फैक्चर के चलते सिग्नल रेड हो गया था। करीब चालीस मिनट की मरम्मत के बाद ट्रैक दुरुस्त किया जा सका।
आठ बजकर चालीस मिनट पर ट्रेनों का संचालन बहाल हो सका। इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाली नौ ट्रेनें प्रभावित हुई। इसमें सप्तक्रांति और आला हजरत प्रमुख ट्रेनें रही।
ये ट्रेनें हुई प्रभावित
- पद्मावत एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस।