फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

Sun, 15 Jan 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
फायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरडीसी में कार सवार दो बदमाशों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस संबंध में कविनगर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पीड़ित अंकुर शर्मा राजनगर में परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक, अंकुर बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे कार में ऑफिस से घर लौट रहे थे।

वह जब आरडीसी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी पीछे से सफेद रंग की कार में कविनगर निवासी अभिषेक चौधरी उर्फ  मोनू और गोविंदपुरम निवासी सचिन ठाकुर ने उनकी कार को ओवर टेक कर रोका और उन्हें कार से उतार कर उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे अंकुर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अंकुर का कहना है कि उन्हें दो युवकों ने  आरोपियों से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया हमले के बाद आरोपी उन्हें धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने शनिवार देर रात कविनगर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ कविनगर हेमंत राय का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी फरार है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें