फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेवतिया हमला प्रकरण: पुलिस तलाशती रही, विक्की-शोकेंद्र ने किया सरेंडर

Sat, 10 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
विक्की-शोकेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला प्रकरण में 15 हजार रुपये के इनामी समेत दो आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपी शौकेंद्र और विक्की अपने अधिवक्ता के साथ एसीजेएम-6 की कोर्ट में पेश हुए और आत्मसमर्पण कर दिया। महरौली निवासी विक्की पर 15 हजार रुपये का इनाम था। वह मुख्य आरोपी मनीष का भाई है। हमले में विक्की की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इसी के चलते पुलिस उसकी घेराबंदी करनी शुरू कर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके कई ठिकानों पर दबिश दी थी, मगर वह हाथ नहीं आए। शुक्रवार को पुलिस को चकमा देते हुए विक्की अपने साथी शौकेंद्र के साथ कोर्ट में पेश हो गया।
विज्ञापन


शौकेंद्र बागपत जिले के मलकपुर गांव का है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शौकेंद्र रेकी करने और साजिश रचने का आरोपी है। उसकी शूटर उपलब्ध कराने में भूमिका रही है। पुलिस जल्द ही दोनों को रिमांड पर लेगी।

बता दें कि 11 अगस्त को मुरादनगर में तेवतिया पर एके-47 से जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें तेवतिया समेत सात लोग घायल हो गए थे। ब्रजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य आरोपियों मनीष और मनोज समेत नौ लोगों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।

ये आरोपी अभी भी फरार
संसार सिंह, शेखर, विजय बहादुर, सतवीरी, बिट्टू और पहलवान। इनके एनबीडब्ल्यू जारी हो चुके हैं और कुर्की की भी कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि ये आरोपी भी जल्द ही कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें