फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, मोहन नगर-भोपुरा रोड तीन घंटे जाम

Thu, 02 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पप्पू कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़के लोगों ने जाम लगाकर तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया। लोगों ने गोवंश की हत्या करने वालों पर रासुका लगाने की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।  
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे पप्पू कालोनी के मैदान में गोवंश के अवशेष पड़े मिले। सूचना फैलते ही सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे। लोग अवशेष को लेकर भोपुरा रोड पर आए और जाम लगा दिया।

लोगों ने आरोप लगाया कि आए दिन कुछ असामाजिक तत्व गोवंश की हत्या कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस लगातार उन्हें बचाने का काम कर रही है। कुछ दिन पहले सिकंदरपुर गांव में भी गोहत्या की गई थी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख इंदिरापुरम, साहिबाबाद और लिंक रोड की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया। हंगामे की सूचना पर एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया। गोवंश के नमूने लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए, तब लोग शांत हुए। 

एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की      
घटना के बाद भोपुरा रोड पर जाम लगाने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। 

तीन घंटे तक परेशान रहे यात्री       
सुबह दिल्ली-भोपुरा से इंदिरापुरम और नोएडा आने वाले सैकड़ों यात्री करीब तीन घंटे तक परेशान रहे। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ जाम करीब 11 बजे खुल सका।

इस दौरान ऑटो और टैंपों जाम में फंसने से यात्री पैदल ही मोहन नगर तक जाते दिखे। लोगों ने कहा कि किसी भी तरह के प्रदर्शन में आम आदमी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि पुलिस को सबसे पहले जाम खुलवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें