फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब बच्चे का मिला शव,भड़की भीड़

Tue, 30 Aug 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजीव गार्डन कालोनी से दो सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए मोहित का शव रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास मिला है। इससे गुस्साए परिजनों ने दो नंबर बस स्टैंड के पास सड़क पर शव रखकर करीब ढाई घंटे स्टेट हाईवे-57 जाम रखा।
विज्ञापन


उन्होंने तंत्र मंत्र के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। दो दिन के भीतर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए।  राजीव गार्डन कालोनी निवासी सब्जी विक्रेता सुभाष का डेढ़ वर्षीय बेटा मोहित 15 अगस्त को संदिग्ध  परिस्थितियों में गायब हो गया था।

परिजनों ने लोनी बार्डर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका शव लोनी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


परिजनों ने शव दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित दो नंबर बस स्टैंड पर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने 17 अगस्त को रूप नगर कालोनी निवासी एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। दस दिन के बाद 20 हजार रुपये लेकर पुलिस ने छोड़ दिया।

उन्हें आशंका है कि पकड़े जाने के डर से उसी युवक ने मासूम की हत्या कर शव ट्रैक के पास फेंक दिया। जाम की सूचना मिलने पर तीनों थानों की पुलिस मौके पर पहुुंची। एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य और सीओ अनिल यादव लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने।

लोग पुलिस द्वारा छोड़े गए आरोपी को पकड़कर लाने की मांग कर रहे थे। 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने और शासन से आर्थिक मदद दिलाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मोहित के माथे, सिर और गाल पर पिन जैसी किसी नुकीले चीज के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि तंत्रमंत्र के चक्कर में उसकी हत्या की गई है। होंठ और जीभ सफेद पड़ने से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया था।

उधर, परिवार और कालोनी के लोगों का आरोप है कि मोहित के मुंह को तेजाब डालकर जलाया गया है। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें