फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों के संग पांच 'बाहरी' केरल गए

Tue, 30 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी देखने और सफाई का हाल जानने नौ दिनी दौरे पर केरल गए नगर निगम के पार्षदों के 38 सदस्यीय दल में पांच बाहरी लोग भी शामिल हैं। यह आरोप है वार्ड नंबर 41 के पार्षद दिनेश प्रजापति का। उनके मुताबिक इन पांच गैर पार्षदों को भी सरकारी खर्च पर ही भेजा गया है। पार्षद दल के पहले जत्थे में सपा, कांग्रेस और बसपा के पार्षद शामिल हैं। दूसरे जत्थे में 28 अगस्त को भाजपा के पार्षदों को जाना था लेकिन बाढ़ के चलते उन्होंने अपना दौरा निरस्त कर दिया। गौरतलब है कि पार्षदों के इस दौरे पर कुल तकरीबन 30 लाख रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन


पार्षदों का दल 25 अगस्त को बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई होते हुए केरल पहुुंचा। वहां घूमने-फिरने के बाद सोमवार को कुछ पार्षदों के बीच विवाद हो गया। दौरे पर गए वार्ड नंबर 41 के पार्षद दिनेश प्रजापति ने बताया कि सोमवार की शाम सपा के कुछ पार्षदों ने उनसे मारपीट कर ली। जब वे ट्रैवेल एजेंसी से पार्षदों की लिस्ट मांगने लगे तो सपा पार्षद दल के नेता ने उनका हाथ पकड़ लिया और उनके साथ गए पांच बाहरी लोगों में से एक ने मारपीट की। दिनेश ने बताया कि वह मंगलवार को केरल से बनारस के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें