मालीवाड़ा में प्लास्टिक के बर्तनों की दुकान में आग लगने से लाखों का माल राख हो गया है। दो घंटे मशक्कत कर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।मालीवाड़ा चौक के पास सुपर बिग बाजार सेल केनाम से हिंडन विहार निवासी आबिद की प्लास्टिक के बर्तनों की दुकान है।
रविवार रात करीब दो बजे दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सोमवार तड़के करीब चार बजे आग बुझ सकी। एफएसओ ने बताया कि दुकान में प्लास्टिक का सामान था, जिस कारण आग पर काबू पाने में समय लगा।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। दूसरी तरफ, आबिद ने बताया कि करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
खड़ी बस में लगी आग
नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक सागर टूर एंड ट्रैवल्स की बस में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग लगने का कारण शार्ट माना जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे अचानक बस के अगले हिस्से से धुआं और लपटें निकलने लगीं। राहगीरों ने कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी सूचना दी।
अग्निशमनकर्मी वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस के आगे का हिस्सा जल चुका था। गनीमत रही कि बस में कोई नहीं था। एफएसओ ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।