फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस को धमकाकर ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गए माफिया

Tue, 11 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने सोमवार को राज्य सीमा पर सुल्तानपुर पट्टी कोसी नदी यूपी एरिया में छापेमारी की। अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। खबर मिलते ही खनन माफिया आ धमके और जबरन ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाकर ले गए। बताते हैं कि माफिया ने यूपी पुलिस को खूब धमकाया और धक्का-मुक्की कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस से असलहे छीनने की कोशिश की भी चर्चा है। बाद में यूपी के स्वार कोतवाल हरीश चंद जोशी भारी पुलिस बल के साथ कोसी नदी में पहुंचे। उन्होंने खनिज से भरी सात ट्रैक्टर ट्रॉलियां, चार बाइक समेत तीन माफिया को दबोच लिया। 

सोमवार सुबह यूपी पुलिस ने सुल्तानपुर पट्टी के पास राज्य सीमा से सटे कोसी नदी खनन क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। जिससे खनन क्षेत्र में हलचल मच गई। चालक वाहनों को लेकर भागने लगे। 
विज्ञापन


इस दौरान उत्तराखंड की सीमा से गुजर कर यूपी क्षेत्र के रास्तों से जा रहे वाहनों में से अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ ली। कुछ ही देर में वाहनों से माफिया आ धमके। माफिया ने घेराबंदी कर यूपी पुलिस पर शिकंजा कस दिया और पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली को जबरन छुड़ाकर ले गए। इस दौरान माफिया ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर धक्का-मुक्की की। 

घटना की सूचना मिलते ही यूपी के स्वार (रामपुर) के कोतवाल हरीश चंद जोशी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर सात ट्रैक्टर ट्रॉलियां, चार बाइक समेत तीन माफिया को हिरासत में ले लिया। इससे खनन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर भी भाग गए। स्वार के कोतवाल जोशी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने पुलिस के साथ मारपीट कर असलहों को छीनने की कोशिश से इनकार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें