फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को अगवा कर ट्रक लूटा

Mon, 22 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन रोड पर वाणिज्य कर अधिकारी बताकर चार बदमाशों ने चालक को अगवा कर लिया। उससे नौ हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया और उसे बागपत में फेंककर ट्रक लेकर फरार हो गए। ट्रक में 15-20 लाख कीमत का कपड़ा, कागज, केमिकल के डिब्बे और किताबें भरी हुई थीं।
विज्ञापन


चालक राकेश तिवारी निवासी बलिया शनिवार देर रात फतेहपुरी दिल्ली से मेरठ के लिए ट्रक लेकर चला था। वह रात करीब एक बजे राजनगर एक्सटेंशन रोड पर करेहड़ा पुल के पास पहुंचा तो वहां बैरिकेडिंग लगाकर एक कार खड़ी थी। कार से तीन लोग बाहर आए। उन्होंने हाथ देकर ट्रक रुकवाया।

चालक के कारण पूछने पर बोले कि वह वाणिज्य कर अधिकारी हैं, चेकिंग कर रहे हैं। उन्होंने ट्रक को पीछे से खुलवाकर देखा। इसके बाद एक-एक कर तीनों बदमाश ट्रक में चढ़ गए और चालक के हाथ-पैर बांधकर उसे पीछे वाली सीट पर डाल दिया। धमकी दी कि अगर चिल्लाया तो गोली मार देंगे। चालक ने बताया कि बदमाश ट्रक लेकर बागपत की ओर चले।
विज्ञापन


ट्रक को मेरठ रोड क्षेत्र में गंगनहर पर बने जानी पुल से निकाला। तड़के करीब तीन बजे बदमाशों ने उससे मोबाइल, नौ हजार रुपये लूटे और उसे बागपत में ज्वार के खेत में फेंककर बदमाश ट्रक लेकर भाग गए। उसने सिंघावली अहीर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सिंघावली पुलिस ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र का घटनास्थल बताकर उसे वहां से चलता कर दिया। चालक ने ट्रक के मालिक राजीव विनायक निवासी टीपी नगर, मेरठ को रविवार सुबह पांच बजे सूचना दी। इसके बाद राजीव ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी विनायक ट्रांसपोर्ट नाम से कंपनी है, जिसके ट्रक चलते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में सिहानी गेट एसएचओ का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें