पुलिस ने अवैध फैक्टरी पर दबिश देने के बाद मौके से अमन उर्फ अन्नू रांगड (30) मेरठ, नूर हसन सैफी (30) मेरठ, सलमान कुरैशी (21) जाफराबाद दिल्ली, सुहैल मलिक (21) मेरठ, युसुफ रांगड (20) मेरठ को गिरफ्तार किया है। जबकि अब्दुल सलाम निवासी मेरठ, हाजी जुल्फिकार अली मेरठ, चांद पहलवान हापुड़, शाहिद मामा मेरठ वांछित हैं।
ये हथियार व उपकरण किए बरामद
पुलिस ने मौके से 12 तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, एक पिस्टल 12 बोर, एक बंदूक 12 बोर, दो नाल 12 बोर, 12 पिस्टल की नाल 32 बोर, पांच मैगजीन पिस्टल 32 बोर, ग्राइंडर, 34 जस्ते के मैगजीन शू, 84 स्लाइड स्प्रिंग पिस्टल, 25 अधबनी 32 बोर मैगजीन केस, दो अधबने 12 बोर के तमंचे, आग तेज करने के काम आने वाली धौकंनी मशीन, पंखा समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर में करते थे सप्लाई
पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध हथियार बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हापुड़ आदि जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। अब तक 250 से अधिक अवैध हथियार सप्लाई कर चुके हैं।
20 से 30 हजार रुपये में बेचते थे पिस्टल
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीन से चार हजार रुपये का तमंचा, करीब 10 हजार रुपये की सिंगल बोर बंदूक और 20 से 30 हजार रुपये की पिस्टल बेचते थे।
अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी सील कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है। अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आकाश पटेल, सीओ क्राइम