चालक ने ऑटो में धार्मिक संगीत लगाया हुआ था। आरोप है कि जिस सेक्टर के लिए उन्हें मुड़ना था चालक ने उस रास्ते के विपरीत ऑटो को मोड़ दिया। युवती ने चालक से पूछा, लेकिन वह सुनने के बजाए जोर जोर से भगवान का नाम लेने लगा।
युवती ने चालक को कई बार शोर मचाकर रोकने और गलत दिशा में जाने के लिए रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने सुना नहीं। युवती ने खुद का अपहरण होने की बात सोचकर हिम्मत कर तेज रफ्तार से चल रहे ऑटो से छलांग लगा दी।
पालम विहार के थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि युवती का बयान ले लिया है। युवती ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने की बात से इनकार कर दिया है। चालक को बुलाकर उसकी काउंसलिंग करने की बात कही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
ऑटो से कूदने के बाद भी सहमी थी युवती
ऑटो से कूदने के बाद युवती काफी सहम गई। युवती ने कहा कि उसे नहीं पता कि इतनी हिम्मत कहां से आई। अपने सेक्टर की ओर चलने के दौरान वह बार-बार पीछे मुड़कर देखती रहीं। डर था कि कहीं आरोपी वापस न आ जाए। इसके बाद वह ई रिक्शा से घर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पछतावा है कि वह कूदने के बाद आरोपी ऑटो चालक का नंबर नहीं देख सकीं। भविष्य में ऐसे लोगों से सावधान रहने की बात कही। जिससे कि इस प्रकार की घटना अन्य किसी के साथ न घटे। युवती की ओर से ट्विटर पर लिखे घटनाक्रम को ढाई से तीन हजार लोगों ने शेयर किया है।