फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दोस्तों के साथ मिलकर एक्ट्रेस की बनाई अश्लील वीडियो

Thu, 01 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक एक्ट्रेस ने अपने पति और उसके दो दोस्तों पर उसकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने बुधवार को एसपी सिटी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी ने कोतवाली पुलिस को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित एक्ट्रेस का कहना है कि करीब एक साल पहले उसकी हरिद्वार के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। एक्ट्रेस का आरोप है कि एक सप्ताह पहले वह, उसका पति और उसके दो दोस्त नगर कोतवाली स्थित एक होटल में रुके थे।

इसी दौरान उसके पति ने उसे नशीली कोल्ड-ड्रिंक पिला दी थी। इसके बाद पति और उसके दोस्तों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। एक्ट्रेस का कहना है कि उसका पति उस वीडियो को सोशल साइट्स पर डालने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


वह इसके बदले उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। वहीं, उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति और उसके ससुराल के लोग पिछले दो माह से उससे लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग को लेकर पति उसे कई बार पीट भी चुका है। दहेज न देने पर वह उसे तलाक देने की धमकी देता है।

एक्ट्रेस ने पति से जान का खतरा भी बताया। उसने एसपी सिटी से पति के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज करने की गुहार लगाई। बता दें कि एक साल पहले एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड ने भी उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल साइट्स पर डालने की धमकी दी थी। इस संबंध में भी एक्ट्रेस ने नगर कोतवाली थाने में ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें