फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर खौलता दूध फेंका, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Apr 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
दूध - फोटो : file photo
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने खौलता दूध डालकर विवाहिता को जला दिया और पीटकर उसे घर से निकाल दिया। यह आरोप लगाकर पीड़ित विवाहिता ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कर पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सास और ननद भागे हुए हैं।
विज्ञापन


बड़ौत के कश्यप कालोनी निवासी मोनिका कश्यप की शादी पांच साल पूर्व मोदीनगर के आदर्श नगर कालोनी निवासी नवीन कश्यप से हुई थी। मोनिका का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज कम लाने पर उसे प्रताड़ित करते थे। जानकारी होने पर पांच माह पहले मायके वाले मोदीनगर आए और उसे बड़ौत ले गए।

15 दिन पहले ससुराल वाले बड़ौत पहुंचे और समझौता कर मोनिका को मोदीनगर ले आए। आरोप है कि ससुरालों वालों ने फिर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 25 अप्रैल को मोनिका पर खौलता दूध डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह जल गई। यही नहीं ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मायके वालों के साथ मोनिका कोतवाली में पहुंची और तहरीर दी। एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि पति नवीन, देवर राहुल, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें