फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाको राखे साइयां..: महिला ने दसवीं मंजिल से लगाई छलांग, टिन शेड बना देवदूत, सवाल- आखिर सुबह ऐसा हुआ क्या था?

Thu, 16 Dec 2021 10:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सीओ अवनीश कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नेहा का पति से विवाद हो गया। तैश में आई नेहा दौड़कर बालकनी में आई और ग्रिल के ऊपर से छलांग लगा दी। विनीत कुमार ने नेहा को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पकड़ नहीं सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं जिसकी रक्षा भगवान करे उसे कोई और तो क्या वह खुद भी अपने आप को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। ऐसा ही कुछ हुआ गाजियाबाद के कविनगर में जब एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद किसी का भी बचना बहुत मुश्किल हो जाता है लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
गाजियाबाद के कविनगर में एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी में बुधवार तड़के घरेलू विवाद के चलते नेहा (34) ने दसवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घरेलू विवाद किस बात को लेकर था, इसका पता लगाया जा रहा है।

मूलरूप से हापुड़ निवासी विनीत कुमार नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पत्नी नेहा व 10 वर्षीय बेटे और ढाई वर्षीय बेटी के साथ वह एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी के 2-डी ब्लॉक में दसवीं मंजिल पर रहते हैं। सीओ अवनीश कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नेहा का पति से विवाद हो गया। तैश में आई नेहा दौड़कर बालकनी में आई और ग्रिल के ऊपर से छलांग लगा दी। विनीत कुमार ने नेहा को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पकड़ नहीं सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मंजिल के टिनशेड पर गिरने से बची जान

पुलिस के मुताबिक दूसरी मंजिल के फ्लैट के बाहर टिनशेड लगी है। दसवीं मंजिल से गिरने के बाद नेहा इसी पर आकर गिरीं। जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें काफी चोट आई हैं, जिसके चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नेहा के टिन शेड पर आकर गिरने के बाद परिजन दौड़कर नीचे आए और लोगों की मदद से नेहा को अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला का मैक्स हॉस्टिपल भर्ती है। हालत अभी गंभीर है। हालत में सुधार होने पर महिला से घटना के संबंध में जानकारी की जाएगी। - अवनीश कुमार, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें