फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट पर गाजियाबाद स्टेशन, सुरक्षा बढ़ी

Wed, 28 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कचहरी और कोर्ट परिसर में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यूपी में हाई अलर्ट के बाद गाजियाबाद स्टेशन को भी अलर्ट पर लिया गया है। बुधवार सुबह जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


डॉग स्क्वॉयड के साथ सीओ जीआरपी रणधीर सिंह, सीओ फर्स्ट इंद्रपाल सिंह, एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी सोमवीर सिंह और आरपीएफ के अधिकारियों ने चेकिंग की। बुकिंग एरिया, सर्कुलेटिंग एरिया और सभी प्लेटफार्म पर डॉग स्क्वॉयड ने चप्पा-चप्पा छाना।

करीब तीन घंटे चली चेकिंग में कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। यह चेकिंग अभियान सीओ जीआरपी के नेतृत्व में शाम को भी चला। अधिकारी देर रात तक स्टेशन पर रहे। सीओ जीआरपी रणधीर सिंह ने बताया कि हाई अलर्ट के मैसेज के चलते यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अग्रिम आदेश तक यह चेकिंग निरंतर की जाएगी। स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


कचहरी में चला चेकिंग अभियान
बुधवार दोपहर कचहरी और कोर्ट परिसर में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड को साथ लेकर लोगों के सामान की जांच की गई। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई।

सीओ सेकेंड मनीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार दोपहर भारी पुलिस बल चार डॉग स्क्वॉयड के साथ कचहरी पहुंचा। कचहरी में लगी दुकानों और ठेले वालों के साथ ही यहां खडे़ वाहनों की जांच डॉग स्क्वॉयड से कराई गई।

कोर्ट में आए वादकारियों और अन्य लोगों के सामानों की भी जांच की गई। पुरानी कोर्ट के साथ ही नई बनी सीबीआई कोर्ट परिसर में भी जांच कराई गई। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को रोककर उनसे पूछताछ भी की गई। करीब एक घंटे तक पुलिस का यह सघन अभियान चला। हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें