फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स अफसर की कार में लगी आग

Sat, 06 May 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में शनिवार की दोपहर एयरफोर्स अर्िधकारी की कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि तार जलने की गंध आते ही अधिकारी कार से बाहर कूद गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मूलरूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले चंद्रशेखर हिंडन एयरबेस में जूनियर वारंट ऑफिसर (जेडब्ल्यूओ) हैं। दोपहर करीब एक बजे राजेंद्र नगर से कार की सर्विस कराकर एयरबेस लौट रहे थे। इसी दौरान राजेंद्र क्लब के पास उन्हें कार में तारों के जलने की गंध आई। वह तुरंत कार से बाहर कूदे।

तब तक आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। चंद्रशेखर ने बताया कि उनकी कार के मूल दस्तावेज घर पर ही थे। साहिबाबाद एफएसओ अबुल अब्बास हुसैन ने बताया कि कार की वायरिंग में शार्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें