फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दो शादी कर चुके शख्स ने नाम बदलकर प्रेमिका का सवा साल तक किया यौन शोषण

Fri, 06 May 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजयनगर की एक युवती को शादी कर विदेश ले जाने का झांसा देकर उसकी अस्मत लूटने वाले युवक को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत की थी।
विज्ञापन


आरोपी पहले भी पंजाब और ऑस्ट्रेलिया की दो लड़कियों से शादी कर चुका है। पुलिस के मुताबिक युवक 21 देशों की यात्रा कर चुका है और फर्राटेदार हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश बोलता  है।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि आरोपी इकबाल निवासी अंबाला कैंट (हरियाणा) का रहने वाला है। वह दिल्ली में टैक्सी चलाता था। इस दौरान उसकी दोस्ती विजयनगर निवासी एक युवक से हुई थी। इकबाल युवक के मामा के घर विजयनगर में किराए पर रहने लगा।
विज्ञापन

व‌िदेश ले जाने के बहाने क‌ी शादी

इकबाल की ऑस्ट्रल‌िया वाली दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच दोस्त की भांजी से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इकबाल ने प्रेमिका के परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो परिजन तैयार हो गए। युवती के परिजनों को इकबाल ने झांसा दिया कि वह शादी के  बाद लड़की को ऑस्ट्रेलिया ले जाएगा।

पासपोर्ट-वीजा बनवाने के बहाने उनसे छह लाख रुपये ऐंठ लिए और सवा साल तक लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिनों पहले ही प्रेमिका को शक हुआ कि इकबाल का प्रेम प्रसंग किसी और युवती से भीचल रहा है, जिससे वह आंटी बताकर बात करता था।

चुपके से प्रेमिका ने इकबाल के मोबाइल से ‘आंटी’ का नंबर निकाल लिया और कॉल की तो ‘आंटी’ ने बताया कि इकबाल से उसकी शादी हो चुकी है। सबूत के  तौर पर उसने शादी के फोटो, सर्टिफिकेट भी सोशल साइट के जरिए भेजे। प्रेमिका ने इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार को दी तो उन्होंने देर रात विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

इकबाल ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी ने बताया कि वह दो शादियां कर चुका है। 2008 में पंजाब की युवती हरदीप कौर से शादी की थी। हरदीप के स्टूडेंट वीजा की वजह से वह उसके साथ ऑस्ट्रेलिया जाकर रहने लगा और वहां एक मॉल में नौकरी करने लगा।

वहीं, पर उसकी मुलाकात ऑस्ट्रेलियन युवती नोयला एलिजाबेथ होलिडे से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया तो वह पत्नी को लेकर वापस हरियाणा लौट आया और उससे तलाक ले लिया।

इसके बाद नोयला को उसने हरियाणा बुलाया और गुरुद्वारे में शादी की। शादी के बाद नोयला के साथ वह ऑस्ट्रेलिया वापस चला गया। वहां पर दोनों की शादी को उम्र में अंतर होने की वजह से मान्यता नहीं मिली। इस वजह से उसे ऑस्ट्रेलिया में रहने की इजाजत नहीं मिली तो वह वापस हरियाणा लौट आया और दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर का काम करने लगा ।

आरोपी ने बताया कि ज्योतिषियों के कहने पर नोयला से शादी के बाद उसने अपना नाम इकबाल से बदलकर जैली कंग रख लिया था। पुलिस ने बताया कि वह नाम और धर्म बदलकर युवतियों से शादी करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें