फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड डिपार्टमेंट ने नष्ट कराए 17 क्विंटल रसगुल्ले

Sat, 22 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली के मद्देनजर फूड डिपार्टमेंट ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को डिपार्टमेंट ने भोपुरा और मोदीनगर में मिलावटी रसगुल्ला और कलाकंद नष्ट कराया। साथ ही कई मिठाई की दुकानों से सैंपल भी लिए।डीएम के निर्देश पर फूड डिपार्टमेंट की 6 टीमें मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट पर छापा मार रही हैं।
विज्ञापन


एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल के मुताबिक भोपुरा के हर्ष विहार-2 में वह खुद एक टीम के साथ रसगुल्ला तैयार कर रही दुकान में पहुंचीं। यहां काफी गंदगी थी और डेकोलाइट केमिकल भी रखा मिला।

वहीं दुकान में कामर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने गंदगी (मरी चींटी, मक्खी) की वजह से 17 क्विंटल रसगुल्ले को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन


यहां से तैयार रसगुल्ले को दिल्ली में सप्लाई किया जाना था। एकअन्य मिठाई की दुकान से भी चार सैंपल लिए गए। फूड सेफ्टी अफसर ने बताया कि इसके बाद सूर्य नगर की मिठाई की दुकान से रसगुल्ले के ही तीन नमूने लिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोदीनगर में भी कई जगहों पर सैंपल लिए गए। इसमें एक मिठाई की दुकान पर कलाकंद में गंदगी मिलने पर 50 किलो कलाकंद नष्ट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें