फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड की शटरिंग गिरी

Tue, 26 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंडन नदी पुल के पास सोमवार रात को एलिवेटेड रोड के पुल निर्माण के लिए लगाई जा रही शटरिंग गिर गई। हादसे के वक्त शटरिंग लगाकर पिलर बनाने के लिए कंक्रीट भरी जा रही थी। इसी दौरान कंक्रीट बहने लगी और शटरिंग गिर पड़ी।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आकर दो मजदूर घायल हो गए, जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर प्रशासनिक, जीडीए और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्रेन मंगाकर शटरिंग को हटाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान जीटी रोड पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।

यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। हिंडन पुल के पास एक पिलर खड़ा किया जा चुका है। उसके साथ में ही सोमवार को शटरिंग लगाकर एक और पिलर खड़ा करने का काम किया जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे पिलर भरने के दौरान शटरिंग में कंक्रीट भरी जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक शटरिंग जीटी रोड पर मोहननगर से गाजियाबाद की तरफ जाने वाली सड़क पर झुकने लगी। इससे काम कर रहे मजदूरों-कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ कर्मचारी शटरिंग के ऊपर चढ़े हुए थे। गनीमत रही कि शटरिंग एकाएक नहीं गिरी।

धीरे-धीरे शटरिंग झुकती चली गई। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले, अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन, अधीक्षण अभियंता एके गुप्ता, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव मौके पर पहुंचे।

मात्र डेढ़ मीटर ही भरी गई थी कंक्रीट
अधिकारियों की मानें तो पिलर बनाने के लिए शटरिंग के बीच में करीब पांच से छह मीटर कांक्रीट भरा जाना था। कर्मचारी शटरिंग में कंक्रीट का मसाला भर रहे थे। मात्र डेढ़ मीटर ही मसाला भरा था कि शटरिंग झुककर जा गिरी। अफरा-तफरी और भगदड़ के दौरान इसकी चपेट में आने से बच्चू दास निवासी कोलकाता और एक अन्य मजदूर घायल हो गया। वहीं, दो-तीन मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं।

जीटी रोड पर लगा जाम
शटरिंग गिरने से हिंडन नदी पर बने नए पुल की एक सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई। इसके साथ ही कुछ हिस्सा दूसरी सड़क की तरफ आ गया, जिससे जीटी रोड पर जाम लग गया। वाहन चालक रेंग-रेंग कर निकले। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही। करीब एक घंटे बाद जाम खुला, लेकिन वाहनों की गति काफी कम रही।

धीरे-धीरे शटरिंग झुकने से टला हादसा
शटरिंग के बीच में सरिया लगा हुआ था। जिसकी वजह से शटरिंग काफी धीरे-धीरे झुकी। इसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। शटरिंग को झुकता देख वाहन चालक भी रुक गए। एकदम से शटरिंग गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि नवयुग कंस्ट्रक्शन एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही है। शटरिंग गिरने के कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें