फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज जारी कर सपा नेता ने खुद को बेगुनाह बताया

Sat, 22 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
दिशांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा के मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी दिशांत त्यागी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली रिसेप्शनिस्ट सपा प्रत्याशी ने पलटवार किया है। शुक्रवार को दिशांत त्यागी ने मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता कर दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जारी कर खुद को बेगुनाह बताते हुए रिसेप्शनिस्ट पर साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने इस पूरे प्रकरण के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र बताकर जान को खतरा भी बताया।


दिशांत त्यागी ने उनके स्कूल के पास एक इंस्टीट्यूट के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज दिखाई। इस फुटेज में दोपहर 2:49 बजे रिसेप्शनिस्ट अन्य टीचर्स के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। बाद में वह एक स्कूटी पर दूसरी टीचर के साथ वहां से चली गई। करीब 3:15 बजे वह आरडीसी के एक बैंक के सीसीटीवी में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


दिशांत त्यागी का कहना है कि जिस महिला ने अपने साथ 1:30 बजे रेप की कोशिश और छेड़छाड़ की घटना होना बताया है तो वह 2:49 बजे तक स्कूल में क्या कर रही थी। कोई भी महिला ऐसी घटना के बाद वहां नहीं रुकेगी, जहां उसके साथ घटना हुई हो। इसके बाद भी वह पुलिस से शिकायत करने की बजाय बैंक में पैसा निकालने चली गई।


रिसेप्शनिस्ट ने अगले दिन भी उनकी पत्नी से व्हाट्सएप पर चैटिंग कर स्कूल आने के बारे में पूछा। करवाचौथ के लिए खरीदी गई ड्रेस की फोटो भी भेजी। अगर उसके साथ गलत होता तो वह ऐसा नहीं करती। उनका कहना है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत वह उन्हें फंसाया जा रहा है। इसके पीछे सिर्फ उसी का दिमाग नहीं है, कई राजनीतिक चेहरे भी हैं।

वहीं स्कूल की कई अन्य टीचर्स ने दिशांत त्यागी के समर्थन में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उनका कहना है कि रिसेप्शनिस्ट के आरोप निराधार हैं।

सपा नेता पर लगेंगी आईटी एक्ट की धाराएं भी
 रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़ के आरोपों में फंसे सपा प्रत्याशी पर अब आईटी एक्ट में भी कार्रवाई होगी। सपा प्रत्याशी ने पीड़िता के नाम को अपने लैटर हेड पर लिखकर सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे बदनाम किया जा रहा है।

आरोपी सपा नेता ने बृहस्पतिवार शाम को रिसेप्शनिस्ट का नाम फेसबुक और व्हाट्सएप पर पोस्ट कर दिया। उसने आरोपी पर चरित्र हनन करने का आरोप लगाया है। रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि लेटर हेड पर सपा प्रत्याशी के मीडिया प्रभारी का नाम भी लिखा है और खुद सपा नेता के हस्ताक्षर हैं। इस पोस्ट पर लोग भद्दे कमेंटस कर रहे हैं और पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन



एसपी देहात राकेश पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस दिशांत त्यागी के एफबी अकांउट पर भी नजर बनाए हुए है। इस केस में आईटी एक्ट की धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें