फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस से दागकर और करंट लगाकर युवक की हत्या

Thu, 11 May 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
press - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
इंदिरापुरम में छिजारसी कट के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर जलने के कई निशान हैं। हत्यारों ने शव को सड़क किनारे एक पेड़ के सहारे टिका दिया था, ताकि ऐसा लगे कि युवक पेड़ के नीचे आराम कर रहा है। युवक के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया।

बुधवार को युवक के पिता ने नोएडा के एक फैक्ट्री मालिक और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  इंदिरापुरम पुलिस को मंगलवार दोपहर छिजारसी कट के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। उसके शरीर पर कई जगह प्रेस से दागने और करंट लगाने के निशान थे। पुलिस को शव के पास एक मोबाइल मिला।
विज्ञापन


जिससे परिजनों से संपर्क हुआ। युवक की पहचान सोनू (23) निवासी जिला हरदोई के रूप में हुई। पुलिस को परिजनों से पूछताछ में पता चला कि सोनू लाल कुआं इलाके में अपने फूफा शिव कुमार के साथ रहता था। वह नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में प्रेस करने का काम करता था।

मंगलवार सुबह आठ बजे वह घर से ऑफिस के लिए निकला था। सोनू के पिता रामकिशोर ने थाना इंदिरापुरम में फैक्ट्री मालिक अरुण और अज्ञात के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
     
पेड़ से टिकाया शव, कान में लगा दी लीड
हत्यारों ने सोनू के शव को पेड़ के सहारे टिका दिया था। लोगों को शक भी नहीं हो, इसके लिए सोनू के कान में लीड भी लगा दी थी। जिससे लगे कि वह आराम से गाने सुन रहा है। जब काफी देर तक लोगों ने बैठे युवक के शरीर में हलचल नहीं देखी तो उसके पास पहुंचे तो वह मृत मिला।
विज्ञापन


देर रात पहुंचे परिजन, बुधवार को दर्ज हुई रिपोर्ट
मंगलवार दोपहर ही पुलिस सोनू के शव को लेकर शांति गोपाल अस्पताल पहुंची थी। मंगलवार रात पुलिस ने सोनू के फूफा शिव कुमार को यह सूचना दी कि करंट लगने से सोनू की मौत हो गई है। देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सोनू के हाथ और कमर पर जले के निशान थे।

निशान से जाहिर हो रहा था कि उसे प्रेस से दागकर और करंट लगाकर मारा गया है। पुलिस फैक्ट्री की सीसीटीवी फुटेज ेह जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें