फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया हमला प्रकरणः बिट्टू ने बरामद कराई पिस्टल

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया हमला प्रकरण में बृहस्पतिवार को पुलिस ने शूटर बिट्टू उर्फ अरुण कुमार को आठ घंटे की रिमांड पर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


बिट्टू उर्फ अरुण पुत्र धर्मपाल निवासी मीनाक्षीपुरम गंगानगर मेरठ में रहता है। वह मूलरूप से जखैता शिकारपुर बुलंदशहर का रहने वाला है। पिछले दिनों उसने मेरठ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

एसपी देहात ने बताया कि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ढिंडार में आम के बाग से हमले में इस्तेमाल की गई पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं, जिन्हें झाड़ियों में छिपाया हुआ था। पुलिस पूछताछ में बिट्टू ने बताया कि जब एके 47 से हमला किया गया तो उसकी आवाज से डरकर वह ईंटों के पीछे छिप गया था।
विज्ञापन


हालांकि उसने बताया कि भाजपा नेता के काफिले पर उसने पिस्टल से दो फायर किए थे। उसने हमले से एक दिन पहले ढिंडार गांव के एक रिश्तेदार से भाजपा नेता की लोकेशन ली थी। हमले की योजना से हमले वाले दिन तक वह शामिल रहा था।

इससे पूर्व वह मेरठ में प्रधान की हत्या और चोरी में जेल जा चुका है। बता दें कि 11 अगस्त को भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया के काफिले पर कार सवार हमलावरों ने एके 47 हमला कर दिया था। हमले में भाजपा नेता समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें