फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में घुसकर प्रधानाचार्य को पीटा, कपड़े फाड़े, तोड़फोड़

Fri, 07 Oct 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
तोड़फोड़
विज्ञापन
सैदपुर/वजीरगंज। कस्बा सैदपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पर गुरुवार दोपहर गुस्साए लोगों ने धावा बोल दिया। प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कॉलेज में तोड़फोड़ के बाद प्रधानाचार्य सुधीर यादव से मारपीट की। उनके कपड़े तक फाड़ दिए। यहां करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। प्रधानाचार्य ने खुद को एक कमरे में बंद करके बचाया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी गई, लेकिन शाम को दोनों ओर से समझौता हो गया। 
विज्ञापन

सैदपुर कस्बे के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र इसी साल से शुरू हुआ है। यहां प्रधानाचार्य के रूप में सुधीर यादव की तैनाती हुई है। यह कॉलेज फिलहाल जीजीआईसी बदायूं से अटैच है। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे कस्बे के तमाम लोगों ने कॉलेज में अचानक धावा बोल दिया। इन लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की, फिर प्रधानाचार्य सुधीर यादव को पीटा। आरोप था कि प्रधानाचार्य ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की है। उसी छात्रा के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भी दी गई। वहीं प्रधानाचार्य ने भी कॉलेज में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ के साथ सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर थाने में दी। जानकारी मिलने पर जीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह मौके पर पहुुंचे। उन्होंने वहां का निरीक्षण कर  रिपोर्ट तैयार की है। 
बाद में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। नगर पंचायत चेयरमैन इशरत अली भी थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच लिखित में समझौता हो गया। प्रधानाचार्य सुधीर यादव छेड़छाड़ संबंधी आरोप से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की साजिश रची गई थी। 
विज्ञापन

प्रदर्शन कर की महिला स्टाफ की मांग
वजीरगंज। कस्बे के लोगों ने घटना के बाद प्रदर्शन किया। वह मांग कर रहे हैं कि लड़कियों के कॉलेज में महिला शिक्षकों की तैनाती की जाए। इससे पहले भी ये लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। इस पर सुनवाई नहीं हुई है। अब लोगों ने जिलाधिकारी से महिला प्रधानाचार्य और स्टाफ की मांग की है। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 
जगत में भी हुआ था विवाद 
बदायूं। इससे पहले सुधीर यादव की तैनाती सदर तहसील के ब्लाक जगत में स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल में थी। यहां भी उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। तब छात्राओं ने विद्यालय जाना बंद कर दिया था। मामला गरमाने पर डीआईओएस ने कार्रवाई करते हुए उनको वहां से हटाकर राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं से अटैच कर दिया था। 
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाला अभिभावक बाद में अपनी बात से मुकर गया है।
-नरेश कश्यप, एसओ वजीरगंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें