फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गए त्योहार...चोर लुटेरों से रहे होशियार

Tue, 11 Oct 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मार्केट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ ही लुटेरे भी सक्रिय हो गए हैं। इस दौरान स्नैचिंग, चोरी और छेड़खानी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


12 अक्तूबर को मोहर्रम, 19 को करवाचौथ, 28 अक्तूबर को धनतेरस, 30 को दिवाली, एक नवंबर को भैयादूज और छह नवंबर को छठ पूजा है। त्योहारों के मद्देनजर खरीदारी के लिए खासकर महिलाएं बाजारों में आती-जाती हैं।

इस दौरान लुटेरे उन्हें टारगेट करते हैं। बंद घरों को निशाना बनाते हैं और पार्किंग से अलग खड़े वाहनों को चोरी करते हैं। हर साल इस सीजन में स्नैचिंग, छेड़खानी और चोरी आदि की वारदातें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन


रविवार को कविनगर रामलीला में एक महिला से मोबाइल छीन लिया गया था, जबकि सोमवार रात भी जैन मंदिर के सामने एक महिला से बैग लूट लिया गया था। इसके अलावा पिछले साल अक्तूबर-नवंबर माह में 23 चोरी, 25 वाहन चोरी, 12 स्नैचिंग और 10 छेड़खानी की घटनाएं हुई थीं।

यह घटनाएं शहरी क्षेत्र की हैं। इनमें सबसे ज्यादा वारदात विजयनगर, कविनगर और नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई थीं। ऐसे में ज्यादा ज्वैलरी पहनने और अधिक कैश लेकर चलने से बचना चाहिए। अलर्ट रहना चाहिए और संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचना देनी चाहिए।

वारदातें रोकने को पुलिस ने बनाया प्लान
यह सीजन पुलिस के लिए भी खासा चुनौती भरा होता है। वारदातें रोकने के लिए पुलिस ने भी प्लान तैयार किया है। एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि त्योहारी सीजन में एक्टिव पुलिसिंग प्राथमिकता में शामिल है।

लैपर्ड और पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि आराम न फरमाएं, सड़कों पर नजर आएं। शहर में 100 से ज्यादा लैपर्ड और 50 से ज्यादा पीसीआर वैन एक्टिव हैं। इसके अलावा 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें