फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को हाईवे जाम

Mon, 05 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक्वेट हाल में हुई संजय की हत्या से गुस्साए परिजनों ने रविवार को शव पुश्ता पुलिस चौकी के सामने रखकर दिल्ली-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों ने कारों के शीशे फोड़े और टायर जलाकर आगजनी की कोशिश की।
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि हत्या में शामिल चार अन्य लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। पुलिस द्वारा चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। 

सुबह नौ बजे परिजन और कालोनी के सैकड़ों लोग संजय के शव को लेकर पुश्ता पुलिस चौकी पहुंचे। परिजनों ने शव दिल्ली-सहारनपुर रोड पर रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि प्रशांत और राहुल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन


साथ ही पुस्ता पुलिस चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया जाए। जानकारी मिलने पर एसएचओ ओपी चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अड़े रहे। लोगों ने वहां से निकल रही दो कारों के शीशे फोड़ दिए।

टायर में आग लगाकर सड़क पर फेंका और आगजनी की कोशिश की। लोग सड़क पर लेट गए। सूचना पर पूर्व विधायक मदन भैया, पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर और जीडीए बोर्ड सदस्य उम्मेद पहलवान मौके पर पहुंचे।

सीओ श्रीकांत प्रजापति लोगों को शांत कर प्रशांत, राहुल और दो अज्ञात के नाम रिपोर्ट दर्ज करने, साथ ही चौकी प्रभारी की जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया, जिस पर लोगों ने जाम खोल दिया।

बता दें कि शुक्रवार रात निशांत कालोनी निवासी संजय लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां उनका डीजे मालिक प्रदीप के भाई प्रशांत और आपरेटर राहुल से झगड़ा हो गया था।

जानकारी मिलने पर प्रदीप ने मौके पर पहुंचकर संजय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने देर रात ही आरोपी प्रदीप को चाकू से साथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया था। 

तीन घंटे लगा जाम...पुलिस ने रूट किया डायवर्ट        
तीन घंटे लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आधा घंटे में ही पुस्ता पुलिस चौकी के पास वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा।

पुलिस ने दिल्ली जाने वाले लोगों को ट्रॉनिका सिटी गेट नंबर एक से सोनिया विहार पुश्ता, गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को पावी सादकपुर खड़खड़ी रोड और गाजियाबाद से बागपत जाने वाले वाहनों को बंथला तिराहे से चिरोड़ी रोड पर डायवर्ट कर दिया। तीन घंटे बाद जाम खुुुला तो यातायात सामान्य हो सका।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें